बड़ी खबर
रमनगरा प्लांट की बार-बार खराबी से जबलपुर के बड़े हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित, एक सप्ताह में कई बार शटडाउन मदन महल थाने में मिला साढ़े 6 फीट लंबा कोबरा, मंदिर के पीछे बैठा था इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा दमोह से पान उमरिया जा रही चलती स्विफ्ट कार में लगी आग, सूझबूझ से बची युवकों की जान मेडिकल यूनिवर्सिटी के विभाजन का मामला गर्माया, नए कुलगुरु की नियुक्ति रोकने राज्यपाल के उपसचिव को भेजी गई आपत्ति मध्यप्रदेश हाईकोर्ट परिसर में फर्जी वकीलों पर सख्ती, बार एसोसिएशन ने चलाया जांच अभियान गणेश प्रतिमा के सामने आपत्तिजनक डांस का वीडियो वायरल, हिंदू धर्म सेना ने की कार्रवाई की मांग

Home » ताज़ा » धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक भावना को मिलता है बढ़ावा – महापौर श्रीमती सूरी

धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक भावना को मिलता है बढ़ावा – महापौर श्रीमती सूरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

महापौर श्रीमती सूरी नें श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर संतों से लिया आर्शीवाद

कटनी (22 मई) – महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बुधवार को नगर के दीनदयाल वार्ड स्थित दुर्गा चौक खिरहनी में दुबे परिवार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में व्यासपीठ पर पहुंचकर संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया और नगर वासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी नें अन्य श्रद्धालुओं के बीच बैठकर आयोजित हो रहे भजन कीर्तन में भी प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री बीना बैनर्जी सुभाष शिब्बू साहू, एडव्होकेट सुरेन्द्र गुप्ता,पार्षद शकुंतला सोनी,सीमा श्रीवास्तव पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक, कमलेश चौधरी, समाज सेवी संजय नाकरा,नरेश अग्रवाल सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।
श्रीमद भागवत कथा श्रवण के उपरांत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है, इसलिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने भागवत कथा के सुंदर आयोजन के लिए दुबे परिवार एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुजनों को शुभकामनाएं भी दीं।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें