Home » स्पेशल » जबलपुर में VFJ के पास युवक हिरासत में, खुद को रावलपिंडी का निवासी बताया; पहचान की जांच जारी

जबलपुर में VFJ के पास युवक हिरासत में, खुद को रावलपिंडी का निवासी बताया; पहचान की जांच जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री (VFJ) के पास बुधवार सुबह एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने से लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक से पूछताछ की, जिस दौरान उसने अपना नाम हामिद अंसारी और खुद को पाकिस्तान के रावलपिंडी का निवासी बताया।

युवक के इस दावे के बाद स्थानीय लोगों ने रांझी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस युवक की वास्तविक पहचान, बताए गए पते और नागरिकता की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह जबलपुर कैसे पहुंचा और यहां आने का उसका कारण क्या है।

रक्षा संस्थान के पास मिला युवक

घमापुर निवासी एडवोकेट आशीष प्रजापति के अनुसार, वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। गोकलपुर के पास उन्हें कुछ लोगों की भीड़ दिखाई दी, जहां युवक को घेरा गया था। उनके मुताबिक, युवक जिस स्थान पर मिला, वह रक्षा संस्थान के नजदीक है।

मंदिर के पास नारेबाजी का भी आरोप

 स्थानीय लोगों ने युवक पर मंदिर के पास पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इस आरोप की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। उसकी पहचान, नागरिकता और जबलपुर पहुंचने की परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।

lokvaad@
Author: lokvaad@

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग

राज्य चुनें